5 captains most lost test matches: टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक कप्तानी करना एक बड़ी चुनौती है. खेल के इतिहास में ग्रीम स्मिथ, स्टीफन फ्लेमिंग, जो रूट , ब्रायन लारा और एलन बॉर्डर जैसे महान कप्तानों के नाम सबसे ज्यादा मैच हारने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है. इन दिग्गजों ने भले ही अपनी टीमों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, लेकिन लंबे नेतृत्व का यह कड़वा सच भी उनके करियर का हिस्सा रहा. टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक मैच हारने वाले इन टॉप 5 कप्तानों के संघर्ष और उनके व्यक्तिगत शानदार बल्लेबाजी आंकड़ों के बारे में आइए जानते हैं.