वर्ल्डकप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली 6 विकेट की हार के साथ भारतीय टीम का चैंपियन बनने का सपना टूट गया. पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन बैटर सलमान बट ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिताबी मुकाबले के प्रदर्शन को सराहा है.ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग के दौरान भारतीय स्पिनर्स के ओवर्स में स्लिप नहीं लगाने की कप्तान रोहित शर्मा की रणनीति पर भी उन्होंने सवाल उठाया.