सिडनी टेस्ट: आंख दिखाओगे तो अंजाम भुगतोगे, बुमराह ने सैम को अच्छे से समझा दिया

1 year ago 21
ARTICLE AD
Ind Vs Aus Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच हो और तकरार न दिखे, ऐसा कैसे हो सकता है. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज सैम कोनस्टास ने अभी डेब्यू ही किया है. मेलबर्न में उनका टेस्ट डेब्यू था. पहली पारी में ठीक खेले. बाद में सस्ते में ही लौटे. मगर वह अब उड़ ऐसे रहे हैं, जैसे बहुत बड़े तीसमारखा हो. वह अब टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों से पंगा लेने लगे हैं. वह मेलबर्न टेस्ट की हरकत को सिडनी टेस्ट में भी दोहरा रहे हैं. सिडनी टेस्ट में सैम कोनस्टास ने टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह को आंख दिखाया. मगर बुमराह चुप कहां रहने वाले थे. उन्होंने तुरंत ही समझा दिया कि आंख दिखाओगे तो अंजाम भी भुगतोगे.
Read Entire Article