sonal dinusha record: श्रीलंकाई क्रिकेट को लंबे समय से एक ऐसे मध्यक्रम बल्लेबाज की तलाश थी जो स्पिन और पेस दोनों को पूरी ताकत से खेल सके. युवा सनसनी सोनल दिनुषा ने घरेलू क्रिकेट में एक ऐसा महारिकॉर्ड बना दिया है जिसने विश्व क्रिकेट का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. दिनुषा ने मैच की दोनों पारियों में बैक-टू-बैक शतक ठोककर न सिर्फ अपनी टीम को हार से बचाया , बल्कि श्रीलंका के चुनिंदा महान खिलाड़ियों के क्लब में भी एंट्री मार ली है.