Smriti Mandhana India womens cricke team new Captain: स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. यह बदलाव हरमनप्रीत कौर के सभी प्रारूपों की कप्तानी से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद हुआ. सांगलि की बाएं हाथ की बल्लेबाज जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20ई सीरीज से फुल-टाइम कप्तान के तौर पर डेब्यू करेंगी. आरसीबी को दो डब्ल्यूपीएल खिताब दिलाने वाली मंधाना अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं और उनके पास इस सीरीज में 5,000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनने का सुनहरा मौका है.