हर साल BCCI और IPL फ्रेंचाइजी को हो रहा करीब 2400 करोड़ का नुकसान, ललित मोदी ने किया खुलासा
6 months ago
17
ARTICLE AD
इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व कमिशनर ललित मोदी ने इस टूर्नामेंट को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजी हर सीजन करीब 2,400 करोड़ रुपये का नुकसान उठा रहे हैं. दो नई टीमों के जुड़ने के बावजूद होम-एंड-अवे फॉर्मेट में बदलाव कर मैचों की संख्या 74 तक सीमित कर दी गई है जबकि कुल 94 मैच खेला जाना चाहिए.