Who is Harsh Dubey: श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अपने टेस्ट स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टीम में सारांश जैन को पहली बार मौका मिला है. सारांश स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. हालांकि, विकल्प के तौर पर हर्ष दुबे भी थे, जिन्हें इसी साल जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए उन्हें स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन सीरीज बदलते ही उनका नाम टीम से गायब हो गया.