Jordan Hermann Highest score on ODI debut: दक्षिण अफ्रीका के 24 वर्षीय बाएं हाथ के ओपनर जॉर्डन हरमन ने अपने डेब्यू वनडे में इतिहास रच दिया. नामीबिया के खिलाफ विंडहोक में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 126 गेंदों पर 150 रनों की आतिशी पारी खेली. 17 चौके और 3 छक्कों से सजी इस पारी के साथ ही हरमन ने अपने ही देश के मैथ्यू ब्रीट्जके के डेब्यू वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.