ICC Introduces new format for 2027 ODI World Cup: आईसीसी ने वनडे और टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों को मंजूरी दी है. आगामी वनडे वर्ल्ड कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें तीन सबसे निचली रैंकिंग वाली टीमों के बीच 'सुपर सीरीज' होगी और केवल एक टीम मुख्य दौर में जाएगी. इसके बाद 'सुपर 7' चरण से सेमीफाइनल की राह तय होगी. वहीं, 20 टीमों वाले टी20 वर्ल्ड कप के 'सुपर 10' दौर के बाद नॉकआउट से ठीक पहले रोमांचक 'एलिमिनेटर्स' मुकाबले खेले जाएंगे.