David Warner: टेस्ट के साथ वनडे से भी डेविड वॉर्नर ने लिया संन्यास, चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर कही बड़ी बात
2 years ago
8
ARTICLE AD
डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान पहले ही कर दिया था। पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में तीन जनवरी से होने वाले टेस्ट मैच में खेलने के बाद वह इस फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे। अब उन्होंने कहा कि टेस्ट के साथ उसी दिन वनडे से भी संन्यास ले लेंगे।