IND vs BAN LIVE Score Updates: भारत और बांग्लादेश महिला एशिया कप सेमीफाइनल में आमने सामने हैं. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी. भारतीय टीम ने ग्रुप के अपने तीनों मैच जीतकर टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया है वहीं बांग्लादेश अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचा है. सेमीफाइनल मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है. बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है.