T20 में ऐसा होता है..., इंग्लैंड में भारत को मिली शर्मनाक हार पर क्या बोल गए चहल?

3 months ago 8
ARTICLE AD
नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और ईशांत शर्मा ने मिलकर नई एनर्जी ड्रिंक एक्वॉन लॉन्च किया है. चहल ने बताया कि इस ड्रिंक को हर उम्र के लोग पी सकते हैं. उन्होंने कहा कि इसमें शुगर की मात्रा भी उतनी ही रख गई है, जितनी शरीर के लिए आवश्यक है. वहीं, ईशांत शर्मा ने बताया कि स्वाद के मामले में उनका प्रोडक्ट बाकी एनर्जी ड्रिंक से काफी बेहतर है. ईशांत शर्मा ने कहा कि उनका और चहल का मकसद एक अच्छा प्रोडक्ट बनाने पर रहा है. इस मौके पर न्यूज-18 हिंदी से बातचीत करते हुए चहल ने टीम इंडिया की हाल ही में इंग्लैंड में सीरीज हार का प्रतिक्रिया दी. चहल का कहना है नई टीम है और टी20 क्रिकेट में ऐसा होता है कि कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है. वीडियो में देखिए चहल ने और क्या कुछ कहा.
Read Entire Article