पाकिस्तान के सुदूर गांव वारी से निकले 21 वर्षीय रजाउल्लाह ने एजबेस्टन में अपने डेब्यू टेस्ट में तहलका मचा दिया. एक ट्रक लोडर भाई के त्याग से क्रिकेट अकादमी पहुंचे रज़ाउल्लाह ने पहले टेस्ट की चौथी गेंद पर दिग्गज जो रूट को आउट किया. इसके बाद 9 गगनचुंबी छक्कों से 81 रनों की तूफानी पारी खेलकर पाकिस्तान को पारी की हार से बचाया. उनकी इस बेखौफ प्रतिभा ने शोएब अख्तर सहित पूरे क्रिकेट जगत को अपना मुरीद बना लिया है. कौन हैं रजाउल्लाह? आइए जानते हैं.