आज AI से जुड़ी दो बड़ी खबरें आईं- पहली- ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI का दावा है कि उनके AI सिस्टम ने गणित की उस समस्या को 88 घंटे में सुलझा लिया, जिसने करीब 90 साल से इंसानों को उलझा रखा था। दूसरी- Claude बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक के एक रिसर्चर ने इस्तीफा देते हुए कहा है कि इस दशक के अंत तक AI हम सबको मार सकता है। जो लोग AI विकसित कर रहे हैं, उन्हें इसके बारे में पता है। फिलहाल AI की दुनिया में अंदरखाने क्या चल रहा है और इसका हमारी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा; संकेतों को डिकोड करेंगे आज के एक्सप्लेनर में… सवाल-1: ‘2030 तक AI हम सबको मार सकता है’, इस दावे में कितना दम है? जवाबः एंथ्रोपिक के रिसर्चर जैकब कॉक्सन ने 9 सितंबर को इस्तीफा दिया और चेतावनी दी कि AI सभी इंसानों को खत्म कर सकता है। उन्होंने X पोस्ट में 3 प्रमुख बातें कहीं... कॉक्सन के ये दावे सिर्फ झुंझलाहट में कही गई बातें नहीं लगते। एंथ्रोपिक के अलाइनमेंट साइंस के प्रमुख इवान हुबिंगर ने भी समर्थन में लिखा, 'जैकब सही कह रहे हैं। सच में लगता है कि AI सभी इंसानों को मार सकता है। अगले 10 सालों में इसकी आशंका 10% से ज्यादा है। एंथ्रोपिक पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन हमारे पास AI के सुपरइंटेलिजेंस से निपटने का कोई सिक्योरिटी प्लान नहीं है।’ इससे पहले 2024 में कंप्यूटर साइंटिस्ट और फिजिक्स का नोबेल प्राइज जीतने वाले प्रोफेसर जेफ्री हिंटन ने भी 10 से 20% आशंका जताई थी कि अगले 3 दशक में AI मानवता को खत्म कर देगा। सवाल-2: आखिर ऐसी आशंकाओं की वजह क्या है, AI की दुनिया में ऐसा क्या चल रहा?
जवाबः ऐसी आशंकाओं के पीछे दो बड़े आधार हैं… 1. AI अब सुपरइंटेलिजेंट बन रहा है 2. इंसानों को चकमा देने लगा है AI सवाल-3: तो क्या इसे कंट्रोल नहीं किया जा सकता?
जवाबः तीन स्तर पर कोशिशें हो रही हैं, लेकिन फिलहाल ये नाकाफी हैं… 1. कंपनियों के अपने अंदरूनी सेफगार्ड्स 2. सरकारों की एंट्री, लेकिन अभी नरम रुख के साथ 3. कंपनियों के बीच कोऑर्डिनेशन की कोशिशें सवाल-4: AI अगले कुछ सालों में हमारी जिंदगी कैसे बदल सकता है?
जवाबः वक्त के साथ AI हमारी जिंदगी पूरी तरह बदल सकता है। एक्सपर्ट्स 4 बड़े दावे कर रहे हैं… 1-2 साल में इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा AI 5 साल में एंट्री लेवल की आधी नौकरियां खत्म होने की आशंका 10 साल में सभी बीमारियों का इलाज ढूंढ लेगा AI आखिरकार इंसानों को कंट्रोल कर सकता है AI ---------- ये खबर भी पढ़िए… ओपनएआई का 181 साल पुरानी गणित पहेली सुलझाने का दावा:दुनिया के 7 सबसे मुश्किल सवालों में से 1 हल किया; 88 घंटे में जवाब ढूंढा ओपनएआई ने दावा किया है कि उसकी नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक ने गणित की दुनिया की सबसे मुश्किल समस्याओं में से एक नेवियर–स्टोक्स प्रॉब्लम को हल कर लिया है। इसे सुलझाने में सिर्फ 88 घंटे लगे। पूरी खबर पढ़िए…