5 captain most matches lost home venue: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट टेस्ट में किसी टीम की हार का असर कप्तान के प्रदर्शन और उसके बल्ले की लय पर भी गहरा पड़ता है. इतिहास में कई ऐसे महान कप्तान हुए हैं जिन्होंने अपनी टीम को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया, लेकिन अपनी कप्तानी में गंवाए टेस्ट मैचों में वे खुद भी संघर्ष करते नजर आए. अपने घर में सबसे ज्यादा टेस्ट हारने में ग्रीम स्मिथ, डेविड गावर, माइकल आथरटन, एलन बॉर्डर और स्टीफन फ्लेमिंग जैसे दिग्गज टॉप 5 में शामिल हैं.