Shubman Gill asked about marriage at toss: कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने टॉस के समय गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल से अचानक उनकी शादी को लेकर सवाल पूछकर सबको चौंका दिया. इस व्यक्तिगत सवाल से 26 वर्षीय गिल कुछ पल के लिए हैरान जरूर हुए, लेकिन उन्होंने बहुत परिपक्वता के साथ इसे तुरंत खारिज कर दिया. सोशल मीडिया पर यह क्लिप खूब वायरल हो रही है, जिसमें फैंस गिल की उस शांत प्रतिक्रिया और खेल के प्रति उनके अडिग समर्पण की प्रशंसा कर रहे हैं. गिल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे हर 'गुगली' को संभालने में माहिर हैं.