बुमराह ने तोड़ा पाकिस्तानी दिग्गज इमरान खान का रिकॉर्ड, अकेले पलट दिया मैच
2 years ago
7
ARTICLE AD
रोहित शर्मा की टीम ने केपटाउन में खेले गए मैच में महज डेढ दिन में मेजबान टीम का सफाया कर दिया. भारत की इस जीत में अहम भूमिका अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लगाई. दूसरी पारी में उनकी गेंदबाजी ने मैच को पूरी तरह से बदल दिया. मैच के दौरान इस धुरंधर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान का रिकॉर्ड तोड़ डाला.