भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, अमेरिका का कप्तान बाहर, जोंस कर रहे कप्तानी

2 years ago 22
ARTICLE AD
IND vs USA Playing XI: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत और मेजबान अमेरिका की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 25वें मैच में आमने सामने हैं. यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सुपर 8 में पहुंच जाएगी. भारत और अमेरिका की टीमें लगातार दो मैच जीत चुकी हैं. इस मैच में पाकिस्तान की टीम भारत की जीत की दुआ कर रही है. भारतीय टीम अगर अमेरिका को हरा देती है तो फिर पाकिस्तान के सुपर 8 में पहुंचने के मौके बने रहेंगे.
Read Entire Article