मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर, आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए रायपुर पहुंचे हार्दिक पंड्या

5 months ago 15
ARTICLE AD
hardik pandya joined mumbai Indians squad: कप्तान हार्दिक पंड्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने अगले इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले रायपुर में अपने मुंबई इंडियंस के साथियों के साथ जुड़ गए हैं. वह सोमवार को पीठ में खिंचाव के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे. कहा जा रहा है कि उनकी चोट मामूली है और उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के लिए आराम करने की सलाह दी गई थी. मुंबई इंडियंस ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर पंड्या की एक तस्वीर के साथ लिखा, 'रायपुर में चेक-इन किया.'
Read Entire Article