5 wicket keeper most ducks zero in ODI: वनडे में विकेटकीपर की भूमिका दोहरी होती है. स्टंप के पीछे मुस्तैदी के साथ-साथ बल्ले से रन बनाना भी जरूरी होता है. हालांकि, आक्रामक रवैये और मैच के दबाव में कई दिग्गज विकेटकीपर खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं. वनडे में सबसे ज्यादा बार शून्य के स्कोर पर आउट होने वाले विकेटकीपर की लिस्ट में श्रीलंका के रोमेश कालूवितरणा टॉप पर हैं. उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट, पाकिस्तान के मोइन खान, दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर और न्यूजीलैंड के एडम पारोरे का नाम आता है.