Vaibhav Sooryavanshi out of Playing XI: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन से वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखा गया है. दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर ने अनुभव पर भरोसा जताया.आगामी एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम प्रबंधन 'बैक टू बेसिक्स' की रणनीति अपना रहा है. इसी के तहत अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका दिया गया है, जबकि युवा वैभव को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा.