'हार के गम को फील कर चुकी हूं...जीत की खुशी को महसूस करने का है इंतजार'
1 year ago
21
ARTICLE AD
हरमनप्रीत कौर इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर हैं. हरमन की कप्तानी में भारतीय टीम महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी है जहां उसका सामना रविवार को दक्षिण अफ्रीका से होगा. भारतीय टीम पहली बार विश्व कप ट्रॉफी जीत की ओर देख रही है. हरमनप्रीत का कहना है कि वह पहले हार के गम को झेल चुकी हैं इसलिए अब वह जीतना चाहती हैं.